News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर 6 लोगों ने किया रक्तदान
मीरजापुर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तवीर योद्धाओं ने रक्तदान किया। मंडलीय जिला अस्पताल के रक्त केंद्र में श्री साई परिवार सेवा संगठन व रेड क्रास सोसाइटी द्वारा मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. केके मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, सीएमएस डॉ. सचिन किशोर, एमएस डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. राजन सिंह ने सहभागिता किया। संचालन संस्थापक अध्यक्ष साईं परिवार के शुभम गुप्ता, उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, रेड क्रास सोसाइटी से मनीष दुबे ने की। इस दौरान 78 लोगों ने पंजीकरण कराया और सफलतापूर्वक 6 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। रक्तदान करने वालों मं शुभम् गुप्ता, अभिषेक सोनकर,विजय प्रजापति, दीपक माली, शिवम् यादव, रीगन जायसवाल शामिल रहे। डॉ. आकृति सिंह ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!