News

बसपा की बैठक मे बूथ स्तर तक मजबूती की बनी रणनीति
फोटौसहित
मीरजापुर। गुरुवार, 17 सितम्बर को बसपा की नगर विधानसभा के छानबे ब्लॉक के सेक्टर न.19 परवा सेक्टर/बूथ स्तरीय बैठक जोपा ग्राम सभा में जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि गुड्डू राम मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर मंडल ने कार्यकर्ताओ को बसपा प्रमुख बहन मायावती जी की निर्देशों को बताते हुए पूर्व बसपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को
लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा बसपा सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद मौर्य, विधानसभा प्रभारी मुन्ना लाल गौतम, रामजीत गौतम, सेक्टर अध्यक्ष श्याम लाल भारती, सेक्टर महासचिव ब्यास प्रजापति, बूथ अध्यक्षगढण दीनानाथ गौतम, कामता सेठ, दिनेश विश्वकर्मा, जगदीश गुप्ता, अमन वर्मा, अमरनाथ आदिवासी, राज निषाद, जीत विश्वकर्मा, कड़ेदिन सरोज, धुनमुन कुमार आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!