मीरजापुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने गुरुवार को विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में 176 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया। तत्पश्चात पूजन-अर्चन के बाद लड्डू का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। विधायक ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
तत्पश्चात विधायक ने विशेष हवन पूजन किया और मां विंध्यवासिनी से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ जीवन की कामना की। कहाकि प्रधानमंत्री जी हमारे देश के चतुर्दिक विकास के साथ ही अंथ्तर्राष्ट्रिय स्तर पर देश को ऊचाई परृले था रहे हैं। सायं सात बजे विधायक ने अपने सहयोगियों एवं भाजपाजनो के साथ आशीर्वाद का दीया भी जलाया।





