कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने ‘जनसंवाद’ में सुनीं सैकड़ों फरियादें
0 अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
फोटोसहित
मीरजापुर। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले विभाग के माननीय कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल जी ने रविवार को सरदार पटेल चौराहा (पटेल चौक), भरुहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित ‘जनसंवाद’ कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याएं सुनीं।
जनसंवाद कार्यक्रम में जनपद के कोने-कोने से आए सैकड़ों फरियादियों, अपना दल (एस) एवं एनडीए घटक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित अपनी-अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
मंत्री ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनमानस की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण हो और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद सहित अपना दल (एस) एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।



