संस्थापक की प्रथम पुण्यतिथि पर 31 ने किया महादान
0 प्रेम मंडल परिवार का वृहद रक्तदान शिविर संपन्न
फोटोसहित (12)
मीरजापुर। प्रेम मंडल परिवार ट्रस्ट मीरजापुर द्वारा रविवार को लालडिग्गी स्थित राजश्री पैलेस में संस्थापक स्व. रितेश मिश्रा की प्रथम पुण्यतिथि पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें कुल 36 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत 31 ने सफल रक्तदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। प्रेम मंडल परिवार के सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ शिविर में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उपस्थित लोगों को रक्तदान के फायदों के प्रति जागरूक किया गया। रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. विनोद कनोजिया और माला सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन मंडल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, सदस्यों रवि कसेरा, भानु गुप्ता द्वारि किया गया। इस सेवा कार्य में शुभम गुप्ता और अमित गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
ब्लड बैंक के संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता और संस्था के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान संस्था से जुड़े समीक्ष पांडे, आशुतोष कसेरा, शिवम कसेरा, अंश विश्वकर्मा, आदर्श केसरी, सागर जायसवाल, हिमांशु कसेरा और जतिन कसेरा सहित कई लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में शिखर बरनवाल, सारस्वत सिंह, आयुष वर्मा, अंकित गुप्ता, आदर्श केसरी, धनराज कसेरा, शुभम अग्रवाल, अमित कुमार, निर्भय गुप्ता, आशुतोष कसेरा, सत्यम वर्मा, रजत कसेरा, आदर्श राठौर, शिवम कसेरा, विशाल सिंह, राहुल पांडे, आदित्य सिंह, शिवम गुप्ता, शुभम राठौड़, पीयूष जायसवाल, शिवेश कुमार वर्मा, रवि कुमार वर्मा, रूद्रेश कुमार, मनीष गुप्ता, अंकित सिंह यादव, अक्षत दुबे, जतिन कसेरा, समीक्ष पांडे, नीरज गुप्ता, अंश विश्वकर्मा और मनीष कुमार उमर आदि ने रक्तदान कर महादान के संकल्प को पूरा किया।


