News

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ
फोटोसहित (7)
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल समसपुर चुनार में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 2026 के अवसर पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों का उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में शुभारंभ हुआ। 19 से 23 सितंबर 2026 तक आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. बी. के. द्विवेदी, पूर्व विभागाध्यक्ष, सिद्धांत एवं दर्शन विभाग, आयुर्वेद संकाय, आईएमएस-बीएचयू, प्रो. यशवंत चौहान, विभागाध्यक्ष, संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग, संतुष्टि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, प्रो. प्रदीप जैन, विभागाध्यक्ष, द्रव्यगुण विभाग, जीवक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, एपेक्स चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह, आयुर्वेद प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. पी. के. सिंह तथा उपप्रधानाचार्य प्रो. पी. के. राय सहित आयुर्वेद संकाय के सभी सदस्यों द्वारा भगवान धन्वंतरि पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संगोष्ठी एवं पथ्य आहार प्रदर्शनी से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने संतुलित एवं स्वास्थ्यवर्धक आहार की उपयोगिता प्रदर्शित की। विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली एवं रोगों की रोकथाम में आयुर्वेद की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह के तहत 21 सितंबर को पोस्टर, स्लोगन, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता, 22 सितंबर को योग एवं स्वास्थ्य सत्र तथा औषधीय पौधों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम और 23 सितंबर को स्वास्थ्य जांच शिविर एवं विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर एपेक्स चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह एवं डीन प्रो. सुनील मिस्त्री ने राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आयुर्वेद स्वस्थ जीवनशैली एवं रोगों की रोकथाम की प्रभावी पद्धति है। युवा पीढ़ी को आयुर्वेद से जोड़ना और इसके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है। कार्यक्रम का समन्वय प्रो. पी. के. राय एवं डॉ. निलेश कुमार दुबे के निर्देशन में किया जा रहा है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!