News

दो अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर  ₹35 लाख के 50.800 किग्रा गाजा के साथ गिरफ्तार 
0 इको स्पोर्ट कार में छिपाकर ले जाया जा रहा था अवैध गांजा 
फोटोसहित (13)
मीरजापुर। 
 एसपी अपर्णा रजत कौशिक पुलिस के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने सोमवार, 21 सितम्बर को थाना कोतवाली देहात क्षेत्रांतर्गत छितपुर मोड़ वहद ग्राम बरकछा खुर्द के पास सघन चेकिंग कर इको स्पोर्ट कार वाहन संख्या: UP90N2087 सवार 2 अभियुक्तों ओमेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी विलहरका थाना करतल जनपद बाँदा व तुषार कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी N125/27 वजीरपुर सत्सर्ग थाना Aब्लॉक दिल्ली को गिरफ्तार कर मौके से कार से 4 प्लास्टिक को बोरियों में रखा कुल 50.800 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वे कार चालक के रूप में कार्य करते हैं जो एक अन्य व्यक्ति के कहने पर उक्त कार में उड़ीसा से लदे गांजे को जनपद बाँदा ले जा रहे थे जिसे पहुंचाने के लिए उन्हें पैसा मिलता परन्तु पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0देहात पर मु0अ0स0-460/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त एक अदद इको स्पोर्ट कार वाहन संख्याःUP90N2087 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम  मे निरीक्षक राजीव सिंह, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मय पुलिस टीम, उपनिरीक्षक ऋषिदेव शुक्ल, चौकी प्रभारी करनपुर, थाना को0देहात, मीरजापुर मय पुलिस टीम रहे.
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!