News

*सराहनीय कार्यःमीरजापुर पुलिस*
दिनांकः21.09.2026
*1.थाना पड़री पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की पायल सहित अन्य सामान बरामद —*
थाना पड़री, जनपद मीरजापुर पर दिनांक 20.09.2026 को वादी सत्यप्रकाश गौतम पुत्र राजेश कुमार गौतम निवासी ग्राम बेलवन थाना पड़री जनपद मीरजापुर द्वारा बइस्तवाह अभियुक्त के विरुद्ध लिखित तहरीर दी गयी। वादी द्वारा बताया गया कि ट्रेन यात्रा के दौरान उसकी मुलाकात झारखण्ड आर्म्ड पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति से हुई, जिससे बातचीत के दौरान परिचय एवं मित्रता हो गयी । उक्त व्यक्ति दिनांक 07.09.2026 को वादी के घर आया तथा वहीं रहने लगा । इसी दौरान वादी के घर में रखे बक्से से चाँदी की पायल चोरी हो गयी । वादी की तहरीर के आधार पर थाना पड़री पर मु0अ0सं0-251/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में घटना का घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी के माल की बरामदगी कराने हेतु थानाध्यक्ष पड़री को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में उपनिरीक्षक संजय कुमार व विजय शंकर यादव मय पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में भौतिक एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः21.09.2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर गुरखुली बस स्टैण्ड के पास से अभियुक्त गोपाल उर्फ सौरभ पुत्र स्व0अशोक राम निवासी निकट राम लखन सिंह यादव कालेज रोड़ शिव मंदिर वार्ड नं0 17 थाना झुमरी तलैया जिला कोडरमा झारखण्ड को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद इस्तेमाली पायल(सफेद धातु), ₹ 310 नगद, एक अदद मोबाइल फोन व एक अदद ट्राली बैग बरामद हुआ । मौके से बरामद ट्राली बैग को खोलकर चेक किया गया तो बैग में रखी 02 अदद आर्मी कलर की वर्दी कंधे पर JAP तथा बाजू पर कमाण्डो का मोनोग्राम लगा हुआ, नेम प्लेट, दो अदद आईडी कार्ड झारखण्ड शसस्त्र वाहिनी, एक अदद सीटी, एक अदद बेल्ट मिला । अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह किसी सेना/सशस्त्र बल में कार्यरत नहीं है तथा शौकवश उक्त वर्दी को रखता था और उसे पहनकर स्वयं को सेना में होना बताता था । थाना पड़री पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में धारा 205,319,317(1),168 बीएनएस की बढोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*2.थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद —*
थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः19.09.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मु0अ0सं0-197/2026 धारा 137(2),87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं अपहृता की बरामदगी हेतु थानाध्यक्ष अहरौरा को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अहरौरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः21.09.2026 को उप निरीक्षक राजकुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा नामजद छोटू बिन्द पुत्र मंगरू बिन्द निवासी ग्राम मादाचक धुरिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया । थाना अहरौरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
*3.जनपदीय पुलिस द्वारा 06 नफर वारंटी गिरफ्तार —*
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान इनामियां, जिलाबदर, व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है । उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः21.09.2026 को थाना लालगंज-01, थाना जिगना-02, थाना ड्रमण्डगंज-02 व थाना मड़िहान-01 नफर वारण्टी(कुल 06 नफर वारण्टी) को गिरफ्तार कर मा0न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

*4.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 15 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —*
थाना को0शहर-01
थाना को0कटरा-01
थाना को0देहात-02
थाना लालगंज-02
थाना हलिया-02
थाना सन्तनगर-05
थाना अहरौरा-01
थाना मड़िहान-01

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!