सेवा संकल्प दिवस कार्यक्रम मे हुआ गोद भराई व अन्नप्राशन
फोटोसहित
चुनार, मीरजापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत नरायनपुर ब्लाक में चल रहे सात दिवसीय पोषण मेला कार्यक्रम के पाचवे दिन मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह पहुचें। इस दौरान उन्होंने आंगनबाडी कार्यकत्रीयों,आशाओं को संबोधित करते हुए कहाकि भाजपा सरकार लक्ष्य के साथ काम करने वाली सरकार है। इस सरकार में जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, आवास, पेंशन आदि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को प्राप्त हो रहा है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री की सोच है कि जब गरीब, जरूरतमंदों को बुनियादी सुविधाए मुहैया होगा तभी वह देश व राष्ट्र हित के बारे में सोचेंगे। इस अवसर पर बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागो द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाए गये जन कल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दिया गया। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आई दो धात्री साहिना बानों, छाया विश्वकर्मा की गोद भराई क्षेत्रीय परियोजना अधिकारी रेनू पाण्डेय व दो बच्चो का अन्नप्राशन विधायक द्वारा किया गया। तत्पश्चात मुख्यअतिथि द्वारा लगाये गए सभी स्टालों का निरीक्षण कर उसके गुणों की जानकारी ली गई। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष चिंतामणि मौर्या, मण्डल अध्यक्ष मंगरु साहनी, उप जिलाधिकारी अनेग सिंह, डॉ राकेश पटेल, खंड विकास अधिकारी रामराज कुशवाहा, मुख्य सेविका कुमुद विश्वकर्मा, संतोषी, ज्योति प्रकाश सिंह, कृष्णपाल सिंह, गौतम जायसवाल, अजय शेखर पांडेय, पूर्णिमा, अर्चना श्रीवास्तव, अर्चना सिंह चौहान, मनोरमा, सीमा, शिप्रा, साधना आदि सहित पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।


