News

केबीपीजी कॉलेज में ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ पर हुई प्रेरणादायक वार्ता
फौटोसहित
मीरजापुर।
नगर के केबीपीजी कॉलेज में ‘अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस’ पर प्रेरणादायक वार्ता संपन्न हुई। “सकारात्मक बने रहें, चाहे कुछ भी हो” विषय पर राजयोगिनी बीके डॉ० सुनीता दीदी ने विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिये।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत के साथ हुई। संगीत विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रो० अर्चना पाण्डेय एवं प्रो० नम्रता मिश्रा के कुशल नेतृत्व में बेहद सुमधुर संगीतमय प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रो० नम्रता मिश्रा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्ता का विस्तृत परिचय दिया और आज के दौर में सकारात्मक सोच की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मुख्य वक्ता आदरणीय डॉ० बी० के० सुनीता दीदी ने अपने बेहद प्रभावशाली और व्यावहारिक संबोधन से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बहुत ही सरल और रोचक तरीकों से समझाया कि कैसे किसी भी विपरीत परिस्थिति में खुद को मानसिक रूप से मजबूत, खुश और सकारात्मक रखा जा सकता है। छात्र-छात्राओं से खचाखच भरा सभागार करीब दो घंटे तक दीदी की ओजपूर्ण वाणी से सराबोर रहा और सभी ने एकाग्रचित्त होकर उनके विचारों को आत्मसात किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ० किरन प्रकाश द्वारा किया गया। आयोजन के अंत में कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो० डॉ० भवभूति मिश्र ने मुख्य वक्ता सहित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। इस गौरवमयी अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षकगण, कर्मचारी और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!