News

भाजपानो ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की 110वी जयंती

मीरजापुर।
भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा पीएम मोदी के संकल्प एंव सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 बर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य मे सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा का भाव विचार देने वाले एकात्मवाद के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक, उच्चकोटि विचारक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 110वी जयंती लालडिग्गी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पअर्चन, स्वच्छता, वृक्षारोपण कर नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व मे मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज एव विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने किया।

इस दौरान दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय, वन्देमातरम का उद्घोष करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज जी कहा कि हम सब के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अंतिम पंक्ति मे खड़े आमजन की सेवा को ही जनकल्याण कहा।

आज प्रधानमंत्री जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के भाव को लेकर सेवा शब्द के मुल भाव को जन जन तक पहुंचा लहज है।नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने कहाकि जंन संघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय जी ने अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम का भाव को भाजपा संगठन को दिया। पंडीत दीनदयाल उपाध्याय जी का व्यक्तित्व बहुआयामी था केवल राजनेता ही नही बल्कि उच्चकोटि विचारक, लेखक एवं साहित्यकार भी थे। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि हम सब के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयंती पर उनके बताऐ मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। पंडित जी जातिवाद के घोर विरोधी थे। जौनपुर चुनाव के समय जाति के आधार पर वोट मांगने का उन्होने विरोध किया।

उन्होंने कहा की मै चुनाव हार जाऊ लेकिन जाति गत वोट मुझे पसंद नही। नगर अध्यक्ष पश्चमी नितिन विश्वकर्मा ने कहाकि पंडीत जी का मानना था कि समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ती के उत्थान के बिना देश का विकाश अधुरा है। आज मोदी योगी सरकार मे सबका साथ सबका विकाश हो रहा है। मुख्य रूप से जिला उपाधक्ष उदयभान तिवारी मामा, पूर्व जिला महामंत्री आशुकात चुनाहे, पूर्व जिला मंत्री प्रीतम केशरवानी, ज्ञान चंद्र गुप्ता, कार्यलय मंत्री मनोज दूबे, मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, सहित भारी संख्या मे कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!