मीरजापुर। अग्रवाल समाज की ओर से स्थानीय बेलतर स्थित अग्रसेन भवन के सभागार में श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती की शुरूआत शुक्रवार, 2 अक्टुबर को ध्वजारोहण से की गयी। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम श्री अग्रवाल शासन समिति के अध्यक्ष अनिल, मंत्री डॉ राजीव अग्रवाल, अग्रवाल नवयुवक समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल एवं मंत्री एडवोकेट पीयूष अग्रवाल एवं समिति के सभी पदाधिकारी द्वारा श्री अग्रसेन जी महाराज की पूजा अर्चना किया गया।
ततपश्चात महिला मंच की मंत्री श्रीमती नीता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल की उपस्थिति मे मातृशक्श्तियों ने श्री अग्रसेन जी महाराज की पूजन में संस्था के सभी पदाधिकारीयों संग बढ चढकर हिस्सा लिया। इस दौरान अग्रसेन समाज का ध्वजारोहण कर आगामी अग्रसेन जयंती पर होने वाले विविध आयोजनो को सकुशल संपन्नता की कामना की गयी।
उपाध्यक्ष अविनाश गोयल, भवन मंत्री नीतीश अग्रवाल, अर्पित गोयल, प्रतीक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, रविश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, निर्भय अग्रवाल उपस्थिति रहे। संचालन पीयूष अग्रवाल द्वारा किया गया।
अंत्याक्षरी प्रतियोगिता मे 60 बच्चों ने किया प्रतिभाग, किया गया पुरस्कृत
शुक्रवार को श्री अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा जयंती समारोह के विविध कार्यक्मो की शुरुआत अंत्क्षयारी क्वालीफाइंग राउंड की शुरूआत संध्या 5.5 बजे हुई, जिसमे अग्रवाल समाज के 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रोग्राम को श्री अग्रवाल नवयुवक समिति के कार्यक्रम संयोजक दिनेश अग्रवाल, अविनाश, हिमांशु अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, शुभम अग्रवाल मारुति द्वार उपस्थित होकर प्रोग्राम में सभी प्रतिभाको को कॉन्सेलिशन पुरस्कार वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष मंत्री द्वारा सभी 9 सेमिनिलिस्टों को बधाई दे गई। विशेष रूप से अग्रवाल नवयुवक समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अभिषेक अग्रवाल, नीतीश अग्रवाल, अर्पित गोयल, अक्षय कृष्ण गर्ग, विशाल गोयल, महिला मंच से कोषाध्यक्ष अनुपमा अग्रवाल, मंत्री नीता अग्रवाल आदि रहे।


