News

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने गांधी-शास्त्री जयंती पर मीरजापुर में चलाया स्वच्छता अभियान

मीरजापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मीरजापुर में विभिन्न स्थानों पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बरियाघाट सामुदायिक भवन के प्रांगण में रोटरी एंड रोट्रैक्ट क्लब विंध्याचल तथा बदली घाट एवं गंगा नदी के किनारे रोटरी क्लब मीरजापुर इलीट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, रोटरी क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए श्रमदान किया और साफ-सफाई की।इस दौरान स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए गंगा तट एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया गया।

बदली घाट पर सफाई मित्रों को स्वच्छता किट प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को राष्ट्रसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम माना, वहीं लाल बहादुर शास्त्री का सादगी, अनुशासन, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ मीरजापुर के निर्माण का संकल्प लिया गया है।

पीएम मोदी के जन्मदिन से चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मीरजापुर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,नागकुंड से प्रारंभ हुआ यह अभियान लगातार जारी है,सामाजिक संगठनों और नगर की जनता द्वारा भी इन अभियानों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर गंगा घाटों,सार्वजनिक स्थानों पर श्रम दान किया जा रहा है।नगर के युवा और मातृ शक्ति भी इस अभियान में आगे आ रही है।सभी ने मिलकर ठान लिया है मिर्जापुर को स्वच्छ और सुंदर बनाएंगे।जिला प्रशासन से बैठक के बाद नगर में नई सड़कें भी बन रही है,जलनिगम के काम भी सुधार हुआ है,जल्द ही नगर की सड़कों में सुधार होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, संजय सिंह गहरवार, डॉली अग्रहरि, रुद्रेश प्रताप सिंह, लवकुश दुबे,महेश केशरवानी, शरद श्रीवास्तव,बृजेश उमर, विजय सिंह, रोहित अग्रवाल, बलवंत सिंह, गोपाल अग्रवाल, श्वेता केशरवानी, नीतू केशरवानी, नंदनी केशरवानी, सभासद राधेश्याम गुप्ता, सभासद नीरज गुप्ता, सभासद दुर्गा प्रसाद यादव, सभासदपति अजय मोदनवाल, सनत केशरी, ऋषभ मिश्रा, ऋषि सोनी, रविकांत मौर्या, राजन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रूपनारायण अग्रहरि सहित रोटरी क्लब के सदस्य, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!