मीरजापुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य एवं मिर्जापुर निवासी श्रीमती नीलम प्रभात को एक बार पुनः मनोनीत किया है। माना जा रहा है कि विगत दो कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिलाओं के चतुर्दीक विकास सहित उन्हें सामाजिक न्याय एवं सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने को लेकर समर्पित एवं तत्पर महिला आयोग की सदस्य नीलम प्रभात को पुनः अवसर देकर प्रदेश मे महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करने, उनके उत्पीड़न को रोकने और उनके कल्याण व सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के कार्य को और बेहतर ढंग से आगे बढाने का कार्य किया है।
राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात ने तीसरे वर्ष के कार्यकाल हेतु पुनः नामित किये जाने पर सरकार का आभार जताया है। साथ ही मिर्जापुर की जनता और प्रशासन के साथ ही पुलिस विभाग को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त किया है कि पूर्व की भांति हम सब मिलकर समस्याओं के प्रति संवेदनशील होंगे और प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे। श्रीमती प्अरभात ने अपने कार्य क्षेत्र की जनता से हर क्षण साथ खड़े होने के संकल्प को दोहराया।
वहीं, लगातार तीसरी बार राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने पर श्रीमती नीलम प्रभात को जनपद के जन्म प्रतिनिधियों अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने शुभकामना देते हुए उनके इस कार्यकाल को महिला वर्ग के उत्थान और अधिकारों के संरक्षण और उत्पीडन के खिलाफ संबल प्रदान करते रहने की अपेक्षा की है।
महिला आयोग के इन 11 सदस्यों का बढा ऐक वर्ष का कार्यकाल
उत्तर प्रदेश शासन महिला कल्याण अनुभाग-3 के संख्या-1/1484253/60-3-2026-सी-1815667 लखनऊः तद्दिनांक 1 अक्टूबर, 2026 की अधिसूचना में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग अधिनियम 2004 (यथा संशोधित) की धारा-3 की उपधारा-2 (क) के अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए श्री राज्यपाल अधिसूचना संख्या-172/60-3-2025-सी-1815667, दिनांक 16.09.2025 के द्वारा उ0प्र0 राज्य महिला आयोग में नाम-निर्दिष्ट निम्नलिखित सदस्यों का कार्यकाल एतद्दद्वारा उनके कार्यकाल समाप्ति की तिथि से आगामी एक वर्ष की अवधि बढ़ाये जाने की श्री राज्यपाल एतद्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी है।
जिन सदस्यों का कार्यकारल विस्तार हुआ है, उनमे श्रीमती हिमानी अग्रवाल दयानन्द नर्सिंग होम 47/एल-4 जवाहर क्वार्टर, बेगम ब्रिज मेरठ, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, काशीपुर नई बस्ती कदम चौराहा बड़ी मठिया बलिया, श्रीमती अंजू प्रजापति 17 ए.एच. 62/एस-11 नीलगिरी इन्क्लेव वृन्दावन योजना सेक्टर-17, लखनऊ, श्रीमती पूनम द्विवेदी 16 एच.आई.जी.. ई-ब्लॉक कानपुर, श्रीमती अनीता गुप्ता 29 जेड-1 बर्रा बाईपास कानुपर, श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी 115 अंसल बसेरा ग्वालियर रोड झाँसी, श्रीमती सुजीता कुमारी बसन्त विहार कालोनी गोला रोड लखीमपुर खीरी, श्रीमती मीना कुमारी अवन्तिका II MIG 32ए ए.डी.ए. कॉलोनी (पिसावा हाउस रामघाट रोड) अलीगढ़, श्रीमती नीलम प्रभात कतवारू का पुरा नियर भोला गार्डेन मीरजापुर एवं श्रीमती गीता बिन्द ग्राम सभा लपरी विकास खण्ड शाहगंज सौंधी जौनपुर शामिल हैं।


