0 माय भारत के कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
पड़री, मिर्ज़ापुर। गांधी एवं शास्त्री की जयंती के अवसर पर माय भारत, मिर्जापुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकास खण्ड के दाढ़ीराम ग्राम सभा में वृहद स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया। प्रतिभागियों ने सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को अपनाने और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, ग्राम प्रधान दाढ़ीराम राजेश प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोकनाथ दुबे, पंचायत सहायक दीपचंद पाल, युवा मंडल अध्यक्ष अशोक पाल, रामगोपाल पाल, नीरज यादव, ओंकार, अजय भारती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक सुरेश मोदनवाल ने किया।


