News

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए भविष्य की संभावित भाषा संस्कृत ही है: डॉ अखिलेश नारायण मिश्र
फोटौसहित (80)
मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश सरकार एवं उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्त्वावधान में शनिवार, 3 अक्टूबर को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता 2026 सकुशल संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में कमला आर्य कन्या पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ रितु सिंह ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। महाविद्यालय के छात्रों द्वारा स्वस्ति वाचन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ ध्रुव जी पांडे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मंडल संयोजक डॉ अखिलेश नारायण मिश्र ने अपने वक्तव्य में बताया कि एआई के लिए भविष्य की संभावित भाषा संस्कृत ही है। संस्कृत का व्याकरण नियम आधारित है जो इसे कंप्यूटेशनल प्रणालियों के साथ अत्यधिक तर्कसंगत बनाता है, इसकी नींव पाणिनि की अष्टाध्यायी में निहित है जो विश्व का पहला सृजनात्मक व्याकरण है।
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ अशोक कुमार, डॉ सुनीता पांडे, डॉ अरुण कुमार मिश्र, डॉ शिवाकांत, श्री विवेक कुमार पांडे, श्रीमती सुधा गुप्ता ने आज संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में निर्णायक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।
संस्कृत गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सौम्या सिंहल, द्वितीय स्थान प्रिंस कुमार एवं तृतीय स्थान निर्भया त्रिपाठी ने प्राप्त किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता गद्य वाचन,बाल वर्ग में प्रथम स्थान सौम्या राय, द्वितीय स्थान प्राची तिवारी एवं तृतीय स्थान कृतिका सिंह ने प्राप्त किया।
संस्कृत सामान्य ज्ञान युवा वर्ग में प्रथम स्थान पीयूष कुमार, द्वितीय स्थान सोनाली एवं तृतीय स्थान नम्रता उपाध्याय ने प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक अंत्याक्षरी प्रथम स्थान राजन एवं द्वितीय स्थान रूपक पाण्डेय ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर राजमोहन शर्मा, प्रोफेसर बंदना मिश्रा, प्रोफेसर आत्रेयी आद्या चटर्जी, प्रोफेसर सुशील कुमार त्रिपाठी, डॉ ऋषभ कुमार, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ आशुतोष तिवारी आदि प्राध्यापक गण एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!