प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित, उप प्राचार्य संजय सिंह ने भी रखे विचार
मीरजापुर।
जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आज समापन हुआ। समापन अवसर पर सभी टोलियों ने अपने-अपने शिविर की गतिविधियों का समापन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी टोली के लिए बेटी चोखा तैयार किया तथा सामूहिक सहभागिता, सहयोग और श्रम की महत्ता का परिचय दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता और सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य करने की प्रवृत्ति विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उप प्राचार्य श्री संजय सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा सेवा और सहयोग की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
दस दिवसीय शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी श्री एम. के. बरनवाल एवं श्रीमती शिल्पा सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर विद्यार्थियों में उत्साह और सेवा भावना देखने को मिली। इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में एकता,समरसता, भाईचारा और अपना पन का विकास होता है।





