0 दूसरे दिन महिला और पुरुष पहलवानों के बीच कई जोड़ कुश्तियां हुईं
0 अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार हुआ मुकाबला
कछवा, मीरजापुर। सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में आयोजित मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला और पुरुष पहलवानों के बीच कई जोड़ कुश्तियां हुईं। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए पहलवानों ने अपने-अपने भार वर्ग में जोर आजमाइश की। अखाड़े में पहलवानों के दमखम और दांव-पेच देखने के लिए खेल प्रेमियों में उत्साह रहा।
प्रतियोगिता के दौरान 57 किलोग्राम से लेकर 86 किलोग्राम भार वर्ग तक के मुकाबले देखने को मिले। महिला और पुरुष पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वियों को चुनौती देते हुए कुश्ती के विभिन्न दांव-पेच का प्रदर्शन किया। मुकाबलों का आयोजन अंतरराष्ट्रीय कुश्ती नियमों के अनुसार किया गया। प्रतियोगिता में इस्तेमाल किया गया कुश्ती मैट भी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप रहा।
57 किलो भार वर्ग में पहली नाक आउट कुश्ती मुकेश यादव सिगरा वाराणसी ने बाई पाकर जीत हासिल की, विशेष नौगढ़ और चंदन यादव मुंगवारे के मध्य कुश्ती हुइ जिसमें जिसमें चंदन यादव ने अंकों के आधार पर विजय लक्ष्य पाया। दिपक सिंह एस एन सिंह आखाड़ा रतन यादव मिर्जापुर के मध्य हुआ जिसमें रतन यादव ने अंकों के आधार पर कुश्ती जीता। वहीं सूरज यादव सिगरा ने भी बाई के आधार पर अंक उठाया।
65 किलो भार वर्ग में विवेक यादव ने अजीत को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, यश गाजियाबाद ने अभिमान को हाराया अंतिम चार में जगह बनाया ।
70 किलो भार वर्ग में दिपक बागपत ने बाई के आधार पर बढ़त बनाई, दिपांशु बीएलडब्ल्यू ने रितेश आजमगढ़ को हराया, कृत शुक्ला और समर को हराया दोनों वाराणसी से हैं, अमरजीत एस एन सिंह आखाड़ा कछवा ने भोले शर्मा मिर्जापुर को हराया।
वहीं महिला वर्ग में 50 किलो ग्राम + में फाइनल मुकाबले में मनीषा हरियाणा ने रेनू रोहतक को हराकर महिला वर्ग सबसे बड़े पुरस्कार पर कब्जा किया।
79 किलो भार वर्ग में सर्वेश यादव ने अपना दबदबा बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाया सर्वेश यादव बीएलडब्लू ने मोहित गाजियाबाद और विशु गाजियाबाद को क्रमशः 10-0 और 6-0 से हराया।
वहीं मुख्य अतिथि आनंद कुमार त्यागी वाइस चांसलर काशी विद्यापीठ के सामने 86 किलो भारवर्ग का फाइनल हुआ जिसमें मोहित एस एस बी ने विकास आजम गढ़ को हराकर विजयी हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में काशी विद्यापीठ के कुलपति आनंद त्यागी मौजूद रहे उनके साथ में प्रोफेसर अंबरीश राय, पुर्व डीजीपी रामनारायण सिंह, लक्ष्मी कांत गुप्ता, शिवशंकर चौबे आदि। मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के माध्यम से पहलवानों को अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अवसर मिल रहा है। प्रतियोगिता में महिला और पुरुष पहलवानों की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।





