0 मौके से तस्करी में प्रयुक्त 3 अदद दो पहिया वाहन बरामद
मीरजापुर।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में मंगलवार, 27 अक्टूबर को थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम देखभाल क्षेत्र तथा संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग में मामूर थी कि इसी दौरान नटवीर चौराहे से नटवां कब्रिस्तान की तरफ जाने वाले मार्ग से 3 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता सौरभ मिश्रा उर्फ पुष्कर पुत्र घनश्याम निवासी देवरी आमघाट थाना को0देहात मीरजापुर, सैफ अली पुत्र इम्तियाज निवासी बर्जी मुकुंदपुर थाना पड़री जनपद मीरजापुर व पूजा तिवारी पुत्री श्रीचन्द उर्फ पप्पू निवासी लोहंदी रोड थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कुल 152 ग्राम नाजायज हेरोइन, एक अदद छोटा इलेक्ट्रानिक तराजू व 78 अदद प्लास्टिक की खाली पन्नी बरामद किया गया तथा मौके से तस्करी में प्रयुक्त 03 अदद दो पहिया वाहन (स्कूटी वाहन सं0-UP63BL4330, स्कूटी वाहन सं0-UP63BE2264 व मोटरसाइकिल वाहन संख्या UP63AZ8627) भी बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-328/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया तथा मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त तीनों दो पहिया वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोग हेरोइन की छोटी छोटी पुडिया बना रहे थे जिसे स्कूटी व मोटरसाइकिल से लेकर आपपास घूम घूमकर बेचते, जिससे अच्छी खासी कमाई हो जाती है।
आपराधिक इतिहास दैखैं तो अभियुक्ता पूजा तिवारी के खिलाफ जिले के शहर चुनार एवं देहात कोतवाली में, अभियुक्त सौरभ मिश्रा के खिलाफ थाना पड़री मे अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक नीरज कुमार पाठक प्रभारी निरीक्षक को0कटरा, उपनिरीक्षक कृष्णकांत त्रिपाठी चौकी प्रभारी नटवां, थाना को0कटरा,
मुख्य आरक्षी हरिकेश यादव, अक्षय यादव, राघवेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह व परवेज अंसरी, को0कटरा, महिला आरक्षी सविता पटेल व शीलम वर्मा, को0कटरा, शामिल रही।





