चुनार, मीरजापुर। भाई दूज के दिन नगर में चित्रगुप्त पूजा श्रद्धा भक्ति के साथ मनाई गई। सुबह से ही कायस्थ समाज के लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से कलम, दवात, किताब और कागज रखकर पूजा की। चित्रांश परिवार के लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की कथा सुनी।
मान्यता है कि भगवान चित्रगुप्त मनुष्यों के पाप और पुण्य का हिसाब रखते हैं। इसलिए इस दिन लोग अपनी कलम की पूजा कर सुख, शांति और सफलता की कामना करते हैं। इस अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। बच्चों ने भी अपने कलम और किताबों की पूजा की। पूजा के बाद सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर चित्रगुप्त भगवान सब पर अपनी कृपा बनाए रखें की कामना की।
मान्यता है कि ‘जब भगवान राम लंका पर विजय पाकर अयोध्या लौटे, तो उनका राजतिलक हुआ और राजा भरत ने गुरु वशिष्ठ से कहाकि सभी देवी देवताओं को राजतिलक मे उपस्थित होने के लिए निमंत्रण भेजो। गुरु वशिष्ठ ने सबको निमंत्रण भेजा लेकिन भगवान चित्रगुप्त को निमंत्रण देना भूल गए।
इस बात से भगवान चित्रगुप्त नाराज होकर अपनी कलम बंद कर दी, जिससे स्वर्ग और नर्क का सारे काम रुक गये और लेखा – जोखा करना मुश्किल हो गया, जिससे सभी देवी देवताओं को परेशानी होने लगी। तब गुरु वशिष्ठ ने भगवान चित्रगुप्त से क्षमा मांगी और भगवान राम ने भी उनसे आग्रह किया तब भगवान चित्रगुप्त ने एक दिन बाद अपनी कलम उठाई।
इसी घटना के प्रतिक के रुप मे कायस्थ समाज के लोग दीपावली से चित्रगुप्त पूजा तक कलम बंद रखते है। भगवान चित्रगुप्त के मंदिर मे पूजा के दौरान मुख्य रुप से डाँ• सत्यवान श्रीवास्तव, डाँ• मनोज श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव एड0, अशोक श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव एड0, दीपक श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अविनाश सहाय, कृष्ण कुमार सिन्हा आदि रहे।





