Uncategorized

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन विंध्य तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का निरीक्षण; समय पर पूर्ण करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बुधवार को विंध्याचल के परसिया में निर्माणाधीन विंध्य तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और कार्य की समय सीमा/पूर्णता के बारे में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भवन के ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल, कार्यालय कक्ष, श्रद्धालुओं के लिए प्रतीक्षालय और पार्किंग स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था UPPCL के अभियंताओं से निर्माण कार्य के नक्शे, एस्टीमेट और अब तक हुए कार्य की विस्तृत जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालय भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर हर हाल में पूर्ण किया जाए। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही और विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया कि गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। निर्माण में मानक के अनुरूप सीमेंट, सरिया और अन्य सामग्री का ही प्रयोग किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि निर्माण सामग्री की थर्ड पार्टी से भी जांच कराई जाए और प्रतिदिन कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग की जाए।

निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, सहित विंध्य तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!