मीरजापुर। पैसों की लालच में अपहरण करता ने 12 वर्षीय बालक को अपह्रत करके उसकी हत्या कर उसे कुशियरा जंगल मे ले जाकर हत्या कर दिया। बुधवार को शव को ठिकाने लगाने कुशियरा जंगल मे जाते समय अपहरण व हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड मे गिरफ्तार कर लिया गया।
बुधवार, 10 नवंबर को वादी केशव बिंद पुत्र रामदास बिंद निवासी ग्राम सेमरी थाना विंध्याचल द्वारा अपने पुत्र प्रिंस उम्र 12 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिए जाने के संबंध में सूचना दी गयी। जिस पर अपराध संख्या 313/2026 धारा-137(2) BNS मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने अपहृत की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 3 टीमों का गठन किये। एएसपी सिटी व सीओ सिटी के नेतृत्व में थाना विंध्याचल के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल चौकी प्रभारी अष्टभुजा, गैपुरा विजयपुर-लालगंज रोड पर चेकिंग के दौरान लालगंज की ओर से आ रहे बाईक को रोका तो वह कुशियरा जंगल की तरफ मोड़कर कुछ दुरी के बाद गाड़ी छोड़कर जंगल में घुस गया तथा पुलिस पार्टी पर जान मारने की नियत से फायर करने लगा।
पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, तो अभियुक्त वही गिरकर कराहने लगा पास जाकर देखा गया तो उसके दोनों पैर में गोली लगी थी। अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पिंटू उर्फ शैलेंद्र पुत्र मातांबर उर्फ लुद्दुर निवासी परसिया कामापुर थाना विंध्याचल बताया तथा यह भी बताया कि वह 9 नवंबर को प्रिंस बिंद उम्र 12 वर्ष का पैसा लेने के लिए अपहरण कर लिया था तथा उसी दिन 6:30 बजे गला दबाकर कुशियरा जंगल में मार दिया था।
आज उसके शव को छिपाने के लिए जा रहा था कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद .315 बोर कट्टा दो खोखा वह एक जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एक अदद मोबाइल बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोचरचरी हाउस भेजा गया।
अभियुक्त से पूछताछ कि गया, तो बताया कि दिनांक-09 नवंबर को समय 16.00 बजे बच्चे को पैसे के लालच में बाइक चलाने के बहाने लेकर चला गया था। उसी दिन सायं करीब 6.30 बजे करीब गला दबाकर हत्या कर दिया था, जिसका शव कुशियरा जंगल थाना लालगंज क्षेत्र में छिपा दिया था।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास देखैं, तो उसके खिवाफ मिर्जापुर के लालगंज और विंध्याचल थाने में तथा प्रयागराज और रायबरेली में विभिन्न स्थानों में कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे निरीक्षक अजीत सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना विंध्याचल मय पुलिस टीम, उनि विजय कुमार राय चौकी प्रभारी गैपुरा मय पुलिस टीम,
उनि चन्द्रभान सिंह चौकी प्रभारी अष्टभुजा मय पुलिस टीम, उनि अजय मिश्रा चौकी प्रभारी धाम सुरक्षा मय पुलिस टीम शामिल रहे।





