News

मीरजापुर। आज दिनांक 12 -11- 2026 को माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मिर्जापुर के निर्देश के क्रम में पुलिस लाइन सभागार में स्वास्थ्य, पुलिस एवं महिला कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एसिड अटैक पीड़ितों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में एसिड अटैक पीड़िता सोनी कुमारी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग पुलिस विभाग एवं महिला कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी दी गई। उप मुख्य चिकित्साधिकारी वीरेंद्र कुमार द्वारा एसिड अटैक जैसी घटनाओं को होने से पूर्व रुकने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। डॉ मंजू यादव द्वारा एसिड अटैक पीड़ितों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही रानी लक्ष्मीबाई योजना, जिसमें एसिड अटैक के पीड़ितों को 10 से 30 प्रतिशत तक जलने पर 03 लाख, 30 प्रतिशत से ऊपर क्षति पहुंचने पर 05 लाख/- एवं पीड़िता की मृत्यु होने पर उसके अभिभावक या बच्चों को 10 लाख रुपए महिला कल्याण विभाग द्वारा मिलने की जानकारी दी गई साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह को रोकने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी से अनुरोध भी किया गया कि हम ऐसे माहौल बनाएं, जिसमें एसिड अटैक पीड़ित सामान्य तौर पर अपना जीवन यापन कर सके। उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार व डॉ राजेंद्र कुमार, पुलिस विभाग से प्रभारी मिशन शक्ति महिला निरीक्षक लक्ष्मी यादव, महिला कल्याण से जिला मिशन कोऑर्डिनेटर डॉक्टर मंजू यादव व शालिनी देवी व आशा कार्यकत्रियों के साथ हीं आमजन उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!