News

समाजसेवी चन्द्रशेखर उर्फ झंटू सिंह के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
पड़री, मीरजापुर।
व्यवसायी एवं समाजसेवी चन्द्रशेखर उर्फ झंटू सिंह निवासी पसैया डगमगपुर का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

चन्द्रशेखर सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक व्यवहार एवं सहयोगी व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से परिचितों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त है। लोगों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका स्नेह, सरल स्वभाव और व्यक्तित्व सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

उनके निधन पर क्षेत्र के पंचदेव सिंह उर्फ नान्हक सिंह, प्रदीप सिंह, अखिलेश सिंह, महेश चंद्र त्रिपाठी, संजय सिंह, अमरेश चंद्र पांडेय, ओम प्रकाश सिंह, योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्यासजी बिंद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश प्रताप सिंह, हनुमान पाठक, शशि भूषण पाठक, पप्पू सिंह समेत अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!