News

दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, परिजनो को हर संभव मदद मिलेगी: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल
0 कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने मृतक प्रिंस के परिजनों को बंधाया ढांढस
0 परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना, हर संभव मदद का दिया भरोसा
फोटोसहित
मीरजापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में अपहरण के बाद मासूम प्रिंस की हत्या की घटना से आहत परिजनों से मिलने शनिवार को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
मंत्री आशीष पटेल ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो चुकी है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों की जिम्मेदारी तयं की जाएगी।
परिजनों से मुलाकात के दौरान गांव में शोक का माहौल रहा। मंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। इस अवसर पर छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!