News

*मीरजापुर पुलिस*
*प्रेस नोट*
दिनांकः 14.11.2026
*पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा बाल दिवस के अवसर पर वामा खेलोत्सव-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जनपदीय पुलिस परिवार के 04 बच्चों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित —*
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस-2026 के शुभ अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वामा खेलोत्सव-2026 का आयोजन किया गया था । उक्त खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन वामा सारथी कौशल विकास अधिकारी/क्षेत्राधिकारी चुनार, मीरजापुर के निकट पर्यवेक्षण में कराया गया था । उक्त खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जनपद मीरजापुर के पुलिस परिवार के 04 बच्चों को आज बाल दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में अपर्णा रजत पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं का विवरण निम्नवत है—
1. 40 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) – उज्ज्वल पुत्र उदय नारायण।
2. 40 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) – श्रेयांशी पुत्री सौरभ राय।
3. 50 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) – ईशान्त शर्मा पुत्र संतोष शर्मा।
4. 50 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) – प्रतिज्ञा यादव पुत्री निर्मल यादव।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा विजेता बच्चों को बधाई देते हुए कहा गया कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना एवं उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना आवश्यक है । इस अवसर पर बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!