News

 

कर करेत्तर, स्टाफ मीटिंग, सीएम डैशबोर्ड राजस्व व आईजीआरएस प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

0 सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में 34 मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त
0 बी व सी श्रेणी वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने अगले माह प्रगति में सुधार लाने निर्देश
फोटोसहित
मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर, स्टाफ मीटिंग, सीएम डैशबोर्ड राजस्व व आईजीआरएस के प्रगति की बैठक कर समीक्षा की। बैठक में सी0एम0 डैशबोर्ड राजस्व की समीक्षा में 34 विभिन्न मदों/योजनाओं में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी ने बी व सी श्रेणी वालें अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि नवम्बर माह के बचे हुए शेष दिनों में व्यक्तिगत रूचि लेते हुए प्रगति में सुधार लाए यदि दिसम्बर माह में नवम्बर माह की समीक्षा के दौरान प्रगति में सुधार नहीं हुआ तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। जिन मदों में जनपद को ए श्रेणी प्राप्त हुआ है उनमें डिजिशक्ति, राइट ऑफ वे उत्पन्न, राजस्व बनाम लक्ष्य, लो रिस्क भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति, शमन मानचित्र अनुमोदन, हाई रिस्क भवनों के मानचित्रो की स्वीकृति, पेट्रोल पंपों का सत्यापन-मुद्रांकन, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मंडी आय, मंडी आवक, औषधि विक्रय लाइसेंस, संकलित नमूना एवं कृत कार्यवाही-औषधि, संकलित नमूना एवं कृत कार्यवाही-खाद्य, एन०एफ०एस०ए० ई-पी०डी०एस० लाभार्थी, अमृत-2, संपत्ति नामांतरणट्रेड सर्टिफिकेट जारी करना, आई0एम0एस0एस0 के अनुसार प्रवर्तन कार्य, एलओआई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लक्ष्य के सापेक्ष प्रवर्तन कार्यवाही, कृषि भूमि से गैर कृषि, अधिवास प्रमाणपत्र, आय प्रमाण्,ा पत्र इ-खसरा (खरीफ), एकीकृत आपदा राहत प्रबंधन, एंटी- भूमाफिया, जाति प्रमाण पत्र, धारा 89, धारा 98, निर्विवाद उत्तराधिकार, भू-लेख, सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट, मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष, भूतपूर्व सैनिको हेतु परिचय हेतु ऑनलाइन सेवायें ए श्रेणी प्राप्त हुआ है।
जिलाधिकारी नें कर-करेत्तर, स्टाफ मीटिंग में आबकारी, परिवहन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, भूतत्व एवं खनिकर्म, लोक निर्माण, सिंचाई सहित सभी विभागों के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की जानकारी ली। जिन विभागों की प्रगति लक्ष्य से कम पाई गई, उनको माह के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने नरायनपुर में एक सप्ताह में विशेष अभियान चलाते हुए उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी, जिला खन्न अधिकारी व सहायक सम्भागीय परिवहन की संयुक्त टीम बनाकर खन्न के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। स्टाफ मीटिंग में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुना जाए। पटल पर कोई भी पत्रावली अनावश्यक रूप से लंबित न रखी जाए। तहसील दिवस, थाना दिवस एवं जनता दर्शन में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आईजीआरएस की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण एवं समय सीमा के अन्दर ही किया जाए। डिफाल्टर एवं असंतोषजनक फीडबैक वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायतकर्ता से वार्ता कर उसकी संतुष्टि के बाद ही शिकायत को निस्तारित माना जाए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल की समीक्षा स्वयं करें और लंबित संदर्भों को तत्काल निस्तारित कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी विजेता, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, लालंगज अजीत कुमार, मड़िहान संतोष ओझा, डिप्टी कलेक्टर जूही प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!