प्रोफेसर डॉ. राजमणि सरोज लिखित पुस्तक ‘दलित साहित्य की वैचारिकता’ का विमोचन
मीरजापुर।
के.बी. पीजी कॉलेज मीरजापुर के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजमणि सरोज द्वारा लिखित पुस्तक ‘दलित साहित्य की वैचारिकता’ का विमोचन सोमवार को किया गया। मुख्य विकास अधिकारी एवं कॉलेज के प्राधिकृत नियंत्रक वी. के. सिंह ने अपने कार्यालय में इस पुस्तक का औपचारिक लोकार्पण किया।
इस अवसर पर पुस्तक की विषयवस्तु और लेखन शैली की सराहना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी वी. के. सिंह ने कहा कि यह कृति साहित्य जगत और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने लेखक के इस सार्थक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के वंचित वर्गों की चेतना और वैचारिक संघर्ष को रेखांकित करने वाला ऐसा साहित्य वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पुस्तक के लोकार्पण पर प्राचार्य प्रोफेसर रवींद्र कुमार द्विवेदी और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।





