News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम पंचशील महाविद्यालय मवईकला, हलिया, मीरजापुर

आज दिनांक 16.11.2026, दिन-सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) विकास खण्ड हलिया के अन्तर्गत पंचशील महाविद्यालय मवईकला, मीरजापुर में आयोजित कराया गया, जिसमें विकास खण्ड हलिया के अनुसूचित जाति के 24, अन्य पिछड़ावर्ग 09, सामान्य वर्ग 01 अर्थात कुल 34 जोड़ों का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम के शुभ अवसर पर मा० विधायक छानबे, मा० प्रमुख प्रतिनिधि-हलिया, उपजिलाधिकारी-लालगंज, जिला समाज कल्याण अधिकारी, मीरजापुर एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास, मीरजापुर तथा खण्ड विकास अधिकारी हलिया मीरजापुर उपस्थित रहकर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

मा० विधायक छानबे ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वृध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामाग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू० 100000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू० 64000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी। साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 21000/- की धनराशि का विवाह स्वरूप आवश्यक सामग्री दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत/प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 15000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!