News

ई-लाईब्रेरी (क्लिनिकल) की सुविधा से अनुसंधान, चिकित्सा एवं शिक्षा मे गुणवत्ता मे होगी बढोत्तरी: डा. संजीव कुमार सिंह

मीरजापुर। माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर में कार्यरत चिकित्सा शिक्षकों एवं मेडिकल छात्रों को एक दिवसीय Digital Library Subscibed Resources प्रशिक्षण कराया गया, जिसके अन्तर्गत अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा ई-लाइब्रेरी को बढावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा नामित EBSCO Trainers जनक गुडला एवं Elsevier Trainers शेखर श्रीवास्तव के द्वारा माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर में एक दिवसीय Digital Library Subscibed Resources कि ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।

ई-लाईब्रेरी ट्रेनिंग मैनेजर ने On Practical, Hands-On Learning, Interactive Online Quiz at the end to encourage participation and assess Learning Outcomes कि ट्रेनिंग प्रातः 11:00 बजे से 01:00 बजे तक दी गयी।

कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य मेडिकल छात्रों एवं चिकित्सा शिक्षकों को डिजिटल लाईब्रेरी के उपयोग और प्रबन्धन में दक्षता प्रदान करना था। कार्यशाला के समापन में कॉलेज के प्रचार्य प्रो० (डा०) संजीव कुमार सिंह ने समस्त प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि ई-लाईब्रेरी (क्लिनिकल) कि सुविधा से अनुसंधान, चिकित्सा एवं शिक्षा में गुणवत्ता कि बडोत्तरी होगी, क्लिनिकल कि के माध्यम से कई लाख जनरल एवं किताबे ई-लाईब्रेरी में निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।

समस्त चिकित्सा शिक्षक एस०आर० एवं जे०आर० को ई-लाईब्रेरी में रजिस्ट्रेशन करने हेतु निर्देशित किये। प्रशिक्षण में डा० बिस्वजीत दास, डा० विपिन कुमार, डा० प्रिति भट्नागर, डा० क्षितिज राज, लाईब्रेरी नोडल डा० शशिप्रभा सिंह, चीफ प्रॉक्टर डा० दुर्गेश सिंह, एवं इस चिकित्सा महाविद्यालय के विभिन्न विभागो के चिकित्सक शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!