News

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

मीरजापुर।
डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल लोहिया तालाब मीरजापुर में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश मीरजापुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का प्रारम्भ दिनांक 18/11/2026 को किया गया।

प्रारम्भ सत्र के मुख्य अतिथि स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चौधरी विशिष्ट अतिथि ‌उप प्रधानाचार्या सुमिता दत्ता व जिला संगठन आयुक्त स्काउट बालकरन यादव तथा कार्यकम की अध्यक्षता को – आर्डिनेटर निहारिका सेठ ने की।

सर्व प्रथम मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर शिविर का प्रारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागीयो को स्काउटींग के उच्च शिखर राज्य पुरस्कार व राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए अग्रसर रहने के लिए मार्गदर्शन किया। तथा विशिष्ट अतिथि द्वारा स्काउट/गाइड को जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा कार्यकम की अध्यक्ष ने सभी आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता, सेवा भावना, टीम भावना तथा साहसिक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग के नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार, टोली संचालन, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ एवं बंधन, मार्च पास्ट, शिविर कला तथा रैली से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

शिविर का कुशल संचालन के. एम. शुक्ला, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर स्काउट, सी.बी.एस.ई. स्कूल, मीरजापुर द्वारा किया गया। तथा कुशल प्रशिक्षण राष्ट्रपति पुरस्कृत, सहायक लीडर ट्रेनर संजय कुमार व राज्यपाल पुरस्कृत विश्व जीत विश्वकर्मा ने स्काउट-गाइड को प्रशिक्षित किया तथा सहायक ट्रेनर अर्जुन व शुभम् ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से स्काउटिंग के सिद्धांतों एवं कौशलों की जानकारी दी तथा आगामी रैली में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया। शिविर में लगभग 300 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं।

शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने, समाज सेवा के लिए तत्पर रहने तथा जीवन में अनुशासन एवं सहयोग की भावना अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर से छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

तीन दिवसीय शिविर में प्रतिभागियों को स्काउटिंग की गतिविधियों में दक्ष बनाने के साथ-साथ आगामी रैली के लिए आत्मविश्वास एवं नई ऊर्जा प्रदान की।

शिविर को उच्च शिखर पर पहुंचाने का श्रेय समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को जाता है। इस कार्यक्रम की प्रशंसा विद्यालय के डायरेक्टर अपराजिता सिंह और अमरदीप सिंह ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!