News

विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी राष्ट्रीय स्तर के “दयावंत साहित्य सम्मान” से किए गए अलंकृत

मिर्जापुर। अग्रणी सामाजिक संस्था “के. एस. पी. ट्रस्ट” द्वारा लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार तथा विजय की बाल कविताएं, भेदभाव मत करिहा व पर्यावरण शिक्षा के विविध आयाम जैसी अनेकों पुस्तकों के रचनाकार विजय श्रीवास्तव मिर्जापुरी को उनके साहित्यिक योगदान हेतु ‘दयावंत साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्य करते हुए कई उपयोगी व प्रेरणादायी पुस्तकों की रचना करने वाले विजय मिर्जापुरी जी संगीत, कला, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण व अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी निरंतर सक्रिय रहते हैं, जिन्हें उनके विशिष्ट योगदान हेतु पूर्व में हिन्दी श्री, साहित्य चेतना, सर्वोदय रत्न, हिन्दी गौरव, विंध्य चेतना सम्मान, अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान, सखी साहित्य सम्मान, मानवाधिकार भूषण व स्वामी विवेकानंद सोशल रिफॉर्मर अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

ट्रस्ट के संस्थापक न्यासी रजत श्रीवास्तव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव व यश शेखर इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!