News

जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में 15 मॉडल मंडल स्तर के लिए चयनित

मीरजापुर। विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी परिषद द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर के तत्वावधान में पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 20 नवंबर को जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जनपद के 68 विद्यालयो के 102 मॉडल प्रस्तुत किये गए।

इस कार्यक्रम में कक्षा 9से 12 तक के बच्चों ने प्रतिभागिता की। बच्चों ने आर्टिफिशयल इंटेलिजेंट, मशीन लेर्निंग, रोबोटिक, वाटर कंजेर्वेशन जैसे विषयो पर अपने मॉडल प्रस्तुत किये। माडलो का मूल्यांकन डॉक्टर जय पी राय प्रोफ़ेसर /क़ृषि वैज्ञानिक बीएचयू, डॉक्टर विजय प्रताप सिंह एसोसिएट प्रोफ़ेसर सम्राट इलेक्ट्रिकल इंजनियरिंग, डॉक्टर नरेंद्र सिंह एसोसिएट प्रोफ़ेसर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजनियरिंग, डॉक्टर मोहित प्रकाश असिस्टेंट प्रोफ़ेसर मै के निकल इंजनियरिंग सम्राट अशोक राजकीय इंजनियरिंग कॉलेज मिर्ज़ापुर ने किया।

उदघाटन जय सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मिर्ज़ापुर एवं मूल्यांकन समिति के सदस्यों ने दीप प्रजवलित करके किया। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली विज्ञान से संबंधित गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जनपद की विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्धि यों के बारे में जानकारी दी।

मंडल स्तर के लिए प्रथम स्थान पर नागेंद्र मौर्य जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अहरौरा, आकृति यादव सावित्री इंटर कॉलेज जमुनहिया द्वितीय, शौर्य सिंह सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर तृतीय, शिवाजी विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल एवं दिव्यांशु शुक्ला वर्धमान पब्लिक स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

साथ ही मंडल स्तर के लिए अखिल सिंह पटेल वर्धमान पब्लिक स्कूल, सोबीएम मौर्या राजकीय इंटर कॉलेज, किशन राजकीय हाई स्कूल जिग नौड़ी, आदर्श छत्र पति शिवाजी इंटर कॉलेज खजुरौल, नितीश कुमार श्री छत्र पति शिवाजी खजुरौल, आयुष कुमार विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल, प्रांजल गुप्ता जे एस जी एस पब्लिक स्कूल मडीहान, ओम गुप्ता राजकीय हाई स्कूल ड्रामंड गंज, अंकुश कुमार बिन्द राजकीय हाई स्कूल इन दीं वीरशाह पुर, आदर्श तिवारी मिश्री लाल इंटर कॉलेज चयनित किये गए।

प्रथम स्थान नागेंद्र मौर्या का मॉडल स्वचालित खाद एवं दवा छिड़काव की मशीन, द्वितीय स्थान पर आकृति यादव सावित्री बालिका इंटर कॉलेज जमुनहिया का मॉडल, आकृति यादव और आयुषी यादव ने सावित्री बालिका इंटर कॉलेज, जमुनहिया की छात्राएँ रही। इन्होंने बनाया “ऑटोमैटिक रेन डिटेक्टर, क्लॉथ्स कलेक्टिंग सिस्टम”… बारिश की पहली बूँद पड़ते ही, ये मॉडल उसे पहचान लेता है… और बाहर सूखते कपड़ों को अपने आप सुरक्षित जगह पहुँचा देता है! न कोई भागदौड़… न कोई टेंशन… बस विज्ञान का कमाल! तृतीय स्थान पर शौर्य सिंह का सोलर से मोबाइल चार्ज करने का उपकरण रहा।

प्रथम पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को 5000 रूपये, द्वितीय को 3000 हजार रूपये, तृतीय को 2000 रूपये, एवं दो प्रतिभागियो को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 1000 रूपये का डमी चेक प्रदान किया गया। ये धनराशि इन चयनित छात्रों के खाते में भेजी जाएगी। शेष चयनित छात्रों को स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र देकर जय सिंह प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज एवं विषय विशेषज्ञ ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव एवं शिवराम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में हिमांशु मौर्या, ओम केश द्विवेदी, बृजेश यादव, दिव्यांशु, आदित्य सोनकर, यथार्थ पाण्डेय ने महत्व पूर्ण सहयोग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!