News

सीएम युवा उद्यमी योजना में खराब प्रगति पर मण्डलायुक्त ने व्यक्त की नाराजगी; मुख्य विकास अधिकारी साप्ताहिक एवं जिलाधिकारी मासिक समीक्षा कर बढ़ाए प्रगति: राजेश प्रकाश

0 उद्यमियों/व्यापारियों के हित/समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित बिन्दु ही उद्योग बंधु की बैंठकों में रखा जाए

0 मण्डलायुक्त ने मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक कर उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण के दिए निर्देश
मीरजापुर। मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश ने आज आयुक्त कार्यालय सभागार में मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि उद्योग बंधु की बैठकों में उद्यमियों/व्यापारियों के हित एवं उनके समस्याओं के निस्तारण से सम्बन्धित ही बिन्दु रखा जाए इससे सम्बन्धित यदि कोई समस्याएं हो तो उसे जनपदीय सम्बन्धित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर अवगत कराया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना एवं मुख्य युवा स्वारोजगार में योजना प्राप्त आवेदन के सापेक्ष बैंकों द्वारा ऋण वितरण समय से न किए जाने से तीनों जनपदों की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तीनों जनपदों के प्रबंधक लीड बैंक को निर्देशित करते हुए कहा कि वे स्वंय बैंकों से समन्वय स्थापित कर ऋण वितरण करना सुनिश्चित कराएं ताकि छोटे-छोटे उद्यमी अपना उद्यम/व्यापार लगाकर व्यापार को आगे बढ़ा सके। उन्होंने इस सम्बंध में संयुक्त आयुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि उनकी तरफ से सभी मुख्य विकास अधिकारियों को पत्राचार कर अवगत कराया जाए कि बैंकर्स पर आधारित योजनओं की साप्ताहिक समीक्षा तथा जिलाधिकारी द्वारा मासिक समीक्षा करते हुए ऋण वितरण की प्रगति को बढ़ाएं। बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर आधारित एकल मेज व्यवस्था की प्रगति, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण योजना के प्रगति की समीक्षा के अलावा उद्यमियों द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना, हनुमान पड़रा औद्योगिक एरिया के सड़कों के चैड़ीकरण, वीएस रोड लोहरा नहर से वीयर निर्माण ईकाई सोनभद्र तक मार्ग के चैड़ीकरण, खाद्य प्रसंस्करण नीति द्वारा जारी मण्डी शुल्क में छूट तथा ब्याज माफी योजना-2026 राज्य कर विभाग पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, सहायक आयुक्त व्यापार कर विनोद कुमार खांगड़, समीर अहमद, ओम प्रकाश शुक्ला, उपायुक्त उद्योग मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही के अलावा उद्यमियों में आशीष बुधिया, शैलेन्द्र अग्रहरि, मनोज खण्डेलवाल, दुर्गा शंकर चैधरी के तीनो जनपदों के उद्यमी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!