News

ADG जोन वाराणसी द्वारा “POCSO Act-2012 के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अपराध रोकथाम हेतु आयोजित कार्यशाला 

मीरजापुर। अपर पुलिस महानिदेशक नवीन अरोरा की अध्यक्षता में आज दिनांक 20/11/2026 को Protection of Children from Sexual Offences Act, 2012 (POCSO) अर्थात ‘लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 के संबंध में कानूनी साक्षरता कार्यशाला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग(VC) के माध्यम से आयोजित की गयी । इसमें दून विश्वविद्यालय, देहरादून की फैकल्टी सदस्य डॉ. सौम्यता पाण्डेय ने अपना व्याख्यान दिया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा,उनके सम्मान के प्रति संवेदनशीलता, कानून की सूक्ष्म जानकारी, विवेचना, बाल कल्याणकारी प्रक्रिया, पहचान की गोपनीयता, त्वरित न्याय तथा अनिवार्य रिपोर्टिंग की पारदर्शी प्रणाली तैयार करना है ।
डॉ. सुश्री पाण्डेय ने अपने व्याख्यान में स्पष्ट किया कि पुलिस का कार्य ऐसा होना चाहिए, जिससे पीड़ित बच्चों के कष्टों का समाधान हो, उसे किसी प्रकार के तनाव का अनुभव न हो । यौन अपराध के कारण बच्चा अपने जीवन के सर्वाधिक कठिन दौर से गुजर रहा होता है ।

बच्चे के हित व सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किये जाने चाहिए तथा कानूनी प्रावधानों के संबंध में विशेषज्ञ द्वारा व्यापक जानकारी दी गयी । बाल कल्याण समिति व बाल कल्याण अधिकारी के दायित्वों से अवगत कराते हुए डिजिटल व वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, मेडिकल परीक्षण तथा न्यायालय के समक्ष बयान अंकित कराने की पूर्ण प्रक्रिया बताई गई । इस दौरान ‘Child First, Process Secondary’ के सिद्धांत पर जोर दिया गया ।

इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में जोन के समस्त जनपदों के राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारी व कर्मचारीगण प्रतिभाग कर लाभान्वित हुए ।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!