मीरजापुर। थाना को0देहात, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः22.11.2026 को वादी कृपा शंकर दूवे पुत्र स्व0 शोभनाथ दूबे निवासी वीरशाहपुर थाना कोतवाली देहात जनपद मीरजापुर द्वारा नामजद के विरूद्ध लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक 21.11.2026 को उनके पुत्र अतुल दूबे प्रतिदिन की भाँति काम से जा रहे थे कि पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद को लेकर सरकारी ट्यूवेल के पास घेर कर विपक्षी पटिदारों द्वारा एकराय होकर लाठी डन्डा राड से बेरहमी से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचा कर मृत्यु कारित कर दिये ।
उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को0देहात पर मु0अ0सं0-539/2026 धारा-103(1),352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक को0देहात को निर्देश दिए गए ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभारी निरीक्षक को0देहात-भरत उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित नामजद 04 नफर अभियुक्त 1. आयुष दुबे पुत्र प्रमोद दुबे, 2. प्रमोद दुबे पुत्र उमाशंकर दुबे, 3. उमाशंकर दुबे पुत्र प्रजापति दुबे व अभियुक्ता 4. उषा दुबे पत्नी प्रमोद दुबे समस्त निवासीगण ग्राम बीरशाहपुर थाना को0देहात जनपद मीरजापुर को हिरासत में लिया गया था जिनके विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए आज न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2. थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार; कब्जे से 07 बोरी चोरी का धान बरामद —
थाना सन्तनगर जनपद मीरजापुर पर दिनांकः22.11.2026 को वादी माताप्रसाद पुत्र विजय शंकर निवासी सन्तनगर जनपद मीरजापुर द्वारा सन्तनगर बाजार में स्थित गोदाम से धान की छल्ली में से करीब 08 बोरी धान गायब करने के सम्बन्ध में नामजद 03 अभियुक्तों को पकड़कर थाना संतनगर पर सूचना दी गयी । उक्त प्रकरण में थाना सन्तनगर पर मु0अ0सं0-124/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ की गयी ।
थाना सन्तनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त 1. बेचन उर्फ करन पाण्डेय पुत्र पारस नाथ पाण्डेय निवासी संतनगर थाना संतनगर जनपद मीरजापुर 2. संदीप चौहान पुत्र छन्नू निवासी समसदिया थाना संतनगर मीरजापुर 3.मनोज कोल पुत्र राधे कोल निवासी समसदिया थाना संतनगर मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया, जिनके द्वारा चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया गया कि उन्होंने धान की कुछ मात्रा बिक्री कर दी है जबकि उनके पास से अवशेष चोरी की 07 बोरी धान बरामद किया गया ।थाना संतनगर पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया ।
3. थाना जमालपुर पुलिस द्वारा 17 पैकेट देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार —
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण को निर्देश दिये गये है ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांकः 23.11.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम ढेबरा से अभियुक्त सुरेश कुमार सिंह पुत्र स्व० शुभ नरायन सिंह निवासी ग्राम दरियापुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को प्लास्टिक के झोले में रखें 17 पैकेट देशी शराब/200ml के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जमालपुर पर मु0अ0सं0-197/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम में पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।
4.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 34 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना विन्ध्याचल-02
थाना पड़री-09
थाना लालगंज-07
थाना जिगना-09
थाना चुनार-05
थाना अहरौरा-01
थाना राजगढ़-01





