News

नहीं रहे बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य अक्षयवरनाथ केसरवानी

मीरजापुर। बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी वासलीगंज के संस्थापक सदस्य, संरक्षक अक्षयवर नाथ केसरवानी का सोमवार को प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में निधन हो गया। अक्षयवर नाथ पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। पूर्व में समाजवादी पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रहे। बरियाघाट का पूर्वांचल प्रसिद्ध दशमी का मेला 46 वर्षों से बतौर महामंत्री अपने नेतृत्व में विशाल दशहरा मेला लगाया।

दिवंगत केसरवानी व्यापार जगत के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेता, बरियाघाट श्री रामलीला कमेटी के महामंत्री एवं एक कुशल धार्मिक मर्मज्ञ थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कर पाना असंभव है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ही नगर के चौबेघाट पर किया गया।

इस अवसर पर उनके आवास और घाट पर पहुंचकर लोगों ने उन्हे अंतिम विदायी दी। कमेटी के पदाधिकारियो सहित नगर के प्रबुद्धजनो, राजनीतिक व्यक्तियों, व्यापार जगत से जुडे लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मशांति और दुख के इस घडी मे स्वजनो को सहनशक्ति प्रदान करने की कामना की है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!