मीरजापुर।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के सभापति डा० जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में बुधवाथ, 25 नवंबर को अपरान्ह बैंक के सभाकक्ष में “तहसील स्तरीय सहकारिता गोष्ठी” के अन्र्तगत तहसील सदर के समस्त बी पैक्स अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालकगण एवं कृषकों के साथ गोष्ठी सम्पन्न हुई।
प्रमुखता से 100-100 नये मतदाताओ को जोड़ने हेतु सभी बी-पैक्स को लक्ष्य निर्गत किया गया, उसके साथ सहकारिता विभाग द्वारा कृषकों को प्रदान किये जा रहे शासन द्वारा विभिन्न योजनाओ को विस्तार से बताया गया, जिसमें सदस्यता महाअभियान वर्ष 2023 एवं 2025 के माध्यम से लाखों नए किसानों को समितियों से जोड़ा जाना, राज्य सरकार द्वारा 2023 से बी-पैक्स को व्याज मुक्त सी०सी०एल० उर्वरक ऋण सीमा को 10.00 लाख प्रदान की थी जिसे वर्ष 2026 से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया गया है, जिससे किसानो को समय से खाद मिल सकेगी एवं समितियाँ आत्मनिर्भर और वित्तीय रूप से सुदृढ होंगी।
सहकारिता की पहुँच हर गाँव तक हो, इसके लिए प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर नई बहुद्देशीय समितियों का गठन और उनका तेजी से उन्नयन किया जा रहा है। सहकारिता अब केवल खेती तक सीमित नहीं है, युवाओं को रोजगार देने और वेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘सहकारी भारत टैक्सी योजना” की शुरूआत की गई है। साथ ही समितियों के परिसर एवं भवनों के कायाकल्प और जीर्णोद्वार के लिए ₹10लाख तक की सहायता राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है।
उपरोक्त तहसील स्तरीय गोष्ठी में बैंक के संचालक बृजभूषण सिंह, सियाराम बिन्द, अध्यक्ष एलडीबी प्रमोद कुमार सिंह, अध्यक्ष केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार मीरजापुर नागेश्वर नाथ तिवारी, अध्यक्ष क्रय विक्रय मीरजापुर दिनेश प्रताप सिंह, जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ अनिल कुमार सिंह, प्रणेष प्रताप सिंह, पंकज सिंह चन्देल एवं तहसील सदर के अर्न्तगत समस्त बी पैक्स अध्यक्ष, संचालकगण के साथ सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।





