मीरजापुर।
माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह (world Antimicrobial Awareness Week – WAAW) के अवसर पर दिनांक 21 एवं 23 नवम्बर 2026 को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (Antimicrobial Resistance – AMR) के बढ़ते खतरे के प्रति जागरूकता फैलाना तथा एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण एवं उचित उपयोग को प्रोत्साहित करना था।
इस अवसर पर 21 नवम्बर 2026 को मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रस्तुति एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध, एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग, संक्रमण नियंत्रण तथा वन हेल्थ (One Health) की अवधारणा पर अपनी रचनात्मकता एवं जागरूकता का प्रदर्शन किया।
23 नवम्बर 2026 एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एंटीबायोटिक दवाओं के अनावश्यक उपयोग, बिना चिकित्सकीय परामर्श के दवाओं के सेवन, एंटीबायोटिक के दुरूपयोग तथा संक्रमण की रोकथाम के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर प्रस्तुति एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक एवं अनुचित उपयोग एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध को बढ़ावा देता है, जो वर्तमान समय में एक गम्भीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार करना, निर्धारित उपचार का पालन करना तथा संक्रमण नियंत्रण के उपाय उपनाना अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित माँ विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, मीरजापुर के प्रधानाचार्य (प्रो०) डा० संजीव कुमार सिंह के द्वारा वन हेल्थ (One Health) की अवधारणा पर भी प्रकाश डाला गया, जिसके अतंर्गत मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के परस्पर सम्बन्ध को समझते हुए एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथम हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई गई।
विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डा० सचिन किशोर ने भी वन हेल्थ (One Health) एवं एंटीमाइक्रोबियल रेसिसटेन्स की अवधारण पर प्रकाश डाला। उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग, अनावश्यक सेवन से बचने तथा जनसामान्य में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया।
इस आयोजन में माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डा० आकांक्षा दूबे, सहायक आचार्य डा० अक्षय कुमार एवं डा० हर्षिता यादव के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। डा० आकांक्षा दूबे ने भविष्य में भी एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता, संक्रमण नियंत्रण, निगरानी एवं एंटीमाइक्रोबियल स्टेवार्डशिप के माध्यम से एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध की रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।





