0 बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का लिया संकल्प*
मीरजापुर। दिनांक 26 नवंबर 2026 को बरौधा कचार स्थित पं. दीनदयाल पुरम कॉलोनी के भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर जिला कार्यालय पर संविधान गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी भानु प्रताप सिंह जी रहे । संगोष्ठी में वक्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, विचारों, संघर्षों तथा राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की । उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलना तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना हम सभी का कर्तव्य है ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए सामाजिक समरसता, समानता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत बनाने का आह्वान किया । कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. स्वामीनाथ सिंह जी ने किया ।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तर कुमार मौर्य, मनोज जायसवाल, बालेंदुमणि त्रिपाठी, भाजपा काशी क्षेत्र महिला मोर्चा की महामंत्री आभा सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष हेमंत त्रिपाठी, सुनीता शर्मा, उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री रविशंकर पांडेय, जिला मंत्री आलोक सिंह, विरेन्द्र प्रताप यादव, पूनम चौरसिया, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला आईटी संयोजक अमित सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य शिव कुमार राय, पंकज सिंह चंदेल, वीरेन्द्र कुमार मौर्य, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे सहित सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल अध्यक्ष तथा मंडल प्रभारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।




