News

संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
फोटोसहित
मीरजापीर। भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर बजाज स्कूल में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक प्रेरणादायक एवं विचारोत्तेजक भाषण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारतीय संविधान के महत्व तथा उसमें निहित न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे मूलभूत आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नागरिकों को न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए, बल्कि अपने कर्तव्यों का भी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पालन करना चाहिए। विद्यालय का सदैव प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित हो, ताकि वे भविष्य में जागरूक, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बन सकें। जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण ही सशक्त राष्ट्र और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!