नवोदय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस
मीरजापुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पटेहरा कलां में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान की महत्ता, उसके मूल आदर्शों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
उपप्राचार्य संजय सिंह ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना और उसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। संचालन संजय यादव ने किया। ए. के. त्रिपाठी, वेद प्रकाश मिश्रा, कमलेश कुमार, नईमुल्लाह, रविंद्र कुमार, राकेश, श्वेता आनंद, शिल्पा सिंह, अनामिका सिंह, शालिनी कुशवाहा आदि रहे।




