एसपी ने’ संविधान दिवस’ पर पुलिस कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का कराया पाठ
फोटौसहित
मीरजापुर।
गुरुवार, 26 नवंबर को अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक ने ”संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस कार्यालय मीरजापुर में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया व राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलायी। अधिकारी/कर्मचारीगण को संबोधित करते हुए बताया कि इसी दिन की याद में हर वर्ष 26 नवंबर को “संविधान दिवस” के रूप में मनाया जाता है। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौजूद रहें। पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान एवं प्रतिसार निरीक्षक के साथ तथा थानों/चैकियों पर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण द्वारा पुलिसकर्मियों को सामूहिक रुप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया गया तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलायी गयी।




