News

उधार दिया पैसा मांगने पर कटर से समला कर किया घायल 0 भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने क्षेत्राधिकारी नगर से की वार्ता
फोटोसहित
मीरजापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ी नीम पर कटर से हमले की घटना सामने आई है। हमले में अमित गुप्ता उम्र लगभग 22 वर्ष घायल हुआ है। शक्ति रोड निवासी अमित के चाचा दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि नौ वर्ष पहले उन्होंने टेढ़ी नीम निवासी साबिर खान को वैवाहिक कार्यक्रम के लिए 23000 रुपये दिया था। गत महीने उनकी तबियत खराब हो गई थी और आईसीयू में भर्ती थे। इसके पूर्व थोड़ा-थोड़ा करके पैसा वापस ले रहे थे। इस महीने 2 नवंबर को आईसीयू से वापस लौटकर आए, तो पैसा लेने के लिए अपने भतीजे को बुधवार को देर शाम भेजा था।
इस दौरान साबिर खान ने झगड़ा कर लिया और टीना काटने वाले कटर से प्रहार कर दिया। उन्होंने बताया कि भतीजे के सीने और पेट में गंभीर चोट आई है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी नगर से वार्ता की है, ताकि आरोपी की गिरफ्तारी हो और उचित कार्रवाई हो।

 

नवोदय विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस
मीरजापुर। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पटेहरा कलां में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य संजय सिंह ने अपने उद्बोधन में भारतीय संविधान की महत्ता, उसके मूल आदर्शों तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से संविधान में निहित मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
उपप्राचार्य संजय सिंह ने अपने संबोधन में संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि संविधान का सम्मान करना और उसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। संचालन संजय यादव ने किया। ए. के. त्रिपाठी, वेद प्रकाश मिश्रा, कमलेश कुमार, नईमुल्लाह, रविंद्र कुमार, राकेश, श्वेता आनंद, शिल्पा सिंह, अनामिका सिंह, शालिनी कुशवाहा आदि रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!