मतदाता जोड़ों अभियान को प्रभावी बनाने किया विमर्श
फोटोसहित
मीरजापुर। छानबे खंड के ग्राम सभा गौरा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में भाजपा छानबे मंडल की संगठनात्मक बैठक में मुख्य अतिथि छानबे मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव ऊमर ने हर बूथ पर मतदाता जोड़ों अभियान को प्रभावी बनाने, अधिक से अधिक नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा भारतीय जनता पार्टी के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर संविधान गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
अध्यक्षता छानबे मंडल अध्यक्ष प्रीतेश सिंह तथा संचालन मंडल महामंत्री वरुण शुक्ला ने किया। बैठक में जिला पंचायत सदस्य पार्थ सिंह, महामंत्री भूपेन्द्र बिन्द, उपाध्यक्ष मंगला पाण्डेय, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।




