News

सेवानिवृत्त हुए 09 पुलिसकर्मी, पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में दी भावभीनी विदाई

मीरजापुर @ विन्ध्य न्यूज.

आज दिनांक-31-07-2019 को पुलिस कार्यालय मीरजापुर में पुलिस विभाग में निरन्तर सेवा प्रदान करते हुये अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले उ0नि0ना0पु0 इनामुल हक थाना को0शहर, उ0नि0ना0पु0 राम जी सिंह यादव चौकी लहगपुर थाना लालगंज, उ0नि0ना0पु0 राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना को0शहर, उ0नि0ना0पु0 अशोक कुमार सिंह पुलिस लाईन, उ0नि0ना0पु0 अजय कुमार सिंह पुलिस लाईन, उ0नि0 श्रृगार राम अभिसूचना इकाई, मुख्य आरक्षी ना0पु0 दीपचन्द राम चौकी लहगपुर थाना लालगंज, मुख्य आरक्षी ना0पु0 ज्ञान प्रकाश चौबे चौकी जमुआ थाना चुनार,आरक्षी सन्तराज क्षेत्राधिकारी लालगंज कार्यालय, को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी से उनका परिचय प्राप्त करते हुये सेवाकाल के अनुभवों के बारे में वार्ता की। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर महोदय ने माला पहनाकर रामचरितमानस/कुरान देकर, छड़ी व प्रशस्ति पत्र भेंट किया। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना गया भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनसे संपर्क करने की बात कही गयी।

अन्त में पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे उप निरीक्षक व मुख्य आरक्षी, आरक्षी को उनके सुखद एवं आनन्दपूर्ण भावी जीवन की कामना करते हुये सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी। उक्त अवसर अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश स्वरुप पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन गोरख नाथ सिंह, वाचक पुलिस अधीक्षक, प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय, आंकिक पुलिस कार्यालय उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!