चुनार थाना क्षेत्र के कैलहट रेलवे ट्रैक पर रविवार को पचेवरा गांव निवासी युवक के मिले शव के मामले में मृतक की मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के ही दो नामजद व एक अज्ञात के विरूद राजकीय रेलवे पुलिस में मुकदमा दर्ज करायी है। माता ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग में उठे विवाद के कारण उसके पुत्र की हत्या कर उसे रेलवे ट्रैक पर लाकर फेक दिया गया। मृतक युवक राजन शर्मा (35) की माता उर्मिला देवी ने पुलिस को दिये गये तहरीर में आरोप लगाया है कि घर के बगल की रहने वाली एक लड़की से उसके पुत्र का प्रेम संबंध था लेकिन लड़की के पिता को इस बात से नाराजगी थी जिसके चलते वह 20 फरवरी को अपनी पुत्री को मारे पीटे भी थे जिसकी शिकायत पुत्री ने 112 नंबर पुलिस से की थी। इसके बाद मामले में सुलह समझौता करने की बात कहकर 19 फरवरी को पुत्री के पिता द्वारा मेरे पुत्र को गांव बुलाया गया। रायबरेली से 20 फरवरी की शाम पुत्र अपनी बहन के घर रामनगर आया रात वही रूका दूसरे दिन वह घर आया उसी दिन दोपहर पुत्र को सुलह समझौते के लिए गांव के ही संजय उपाध्याय, उनका पुत्र ओम उपाध्याय व सहसपुरा निवासी उसके मामा ने बुलाकर उसकी हत्या कर रेलवे ट्रैक पर लाकर फेक दिया।पुलिस ने माता की तहरीर पर सोमवार को उपरोक्त लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी हुई है। मृतक युवक अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था जो रायबरेली में एस0बी0आई के यूनो में टेक्निशियन के पद पर कार्यरत था।सोमवार को मृतक युवक का पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय चिकित्सकीय टीम द्वारा विडियो कैमरे के निगरानी में किया गया। ग्राम चुनाव माहौल क़ो देखते हुए शान्ति व सुरक्षा ब्यवस्था के मद्देनजर पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार सिंह, कोतवाल गोपालजी गुप्ता मय दल बल के साथ मौजूद रहे।
रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में दो नामजद समेत तीन के विरूद हत्या का मुकदमा दर्ज
डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
You May Also Like
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया नजागस्कता कार्यक्रम
- June 5, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर।उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में शुक्रवार, 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के…
व्यापारी संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन; जीएसटी मे पंजीकरण , जीएसटी 2.0 सुधार , जीएसटी कंप्लायंस व संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श
- June 5, 2026
- 0 Comments
विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। आयुक्त राज्य कर उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक),…
‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ थीम पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया पौधरोपण
- June 5, 2026
- 0 Comments
0 केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन0 जनपद…





