मिर्जापुर।

शनिवार, 20 अप्रैल 2024 को जिला क्षय रोग केंद्र मिर्जापुर पर मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला क्षय रोग अधिकारी मिर्जापुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद के समस्त एसटीएस, एसटीएलएस, जनपदी कोऑर्डिनेटर, एलटी, एकाउंटेंट, डीइओ आदि एनटीईपी स्टाफ उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी मिर्जापुर द्वारा टीबी के समस्त निर्धारित इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि बढ़ाने हेतु कर्मचारियों को निर्देश दिया गया।

। क्षय रोग अधिकारी द्वारा जनपद के अज्ञात टीबी मरीजों को खोजकर इलाज सुविधा उपलब्ध कराते हुए उन्हें अधिक से अधिक नि:क्षय मित्रो के सहयोग से गोद भी दिलाने की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने के साथ ही पीटीईआर कि जांच संख्या बढ़ाने के लिए भी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर गुप्ता, दुर्गेश रावत, अवनीश दूबे, अवध बिहारी, सतीश यादव, पंकज, प्रदीप, सुनील बिंद आदि मौजूद रहे।





