News

एक एक व्यक्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है डबल इंजन की सरकार: नन्दी

0 प्रभारी मंत्री नन्दी ने बाढ़ की विभीषिका का लिया जायजा

0 कोन ब्लॉक के हरसिंगपुर और मल्लेपुर गांव में कम्युनिटी किचन संचालित करने के दिए निर्देश

0 राहत शिविर में पहुंचकर प्रभावित महिलाओं से वार्ता कर सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

0 पीड़ितो को वितरित किया राहत/खाद्य सामाग्री पैकेट

0 किसी भी आपदा से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कटिबद्ध-कोई भी पीड़ित राहत से वंचित न होेने पाएं -नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’

मीरजापुर।

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने सोमवार को गंगा नदी के जलस्तर लगातार हो रही वृद्धि एवं बाढ़ के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्र कोन विकास खण्ड के ग्राम हरसिंहपुर, मल्लेपुर, श्रीपट्टी गांव में बाढ़ की विभीषिका का जायजा लिया। मंत्री नन्दी मोटरबोट मोटरबोट नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्याम सुन्दर केसरी, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ प्रभावित गांव में पहुंचे और पानी से भरी गांव की सड़कों पर भ्रमण कर बाढ़ के हालात को देखा। निरीक्षण के मंत्री नन्दी ने ग्राम हरसिंहपुर के दलित बस्ती व नाई बस्ती में भी नाव से भ्रमण कर निरीक्षण किया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित फसलों व क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे कराते हुए नियमानुसार पारदर्शिता के साथ मुआवजा मुहैया कराने एवं प्रभावित/पीड़ित परिवारों को राहत सामाग्री व खाद्य सामाग्री का वितरण किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि कोई भी प्रभावित व्यक्ति राहत से वंचित न रहने पाए, उदासीनता व लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री नन्दी ने एसके इण्टर कालेज श्रीपट्टी मवैया में स्थापित राहत शिविर का निरीक्षण किया तथा शिविर में रह रही बाढ़ प्रभावित महिलाओं से जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही राहत सुविधाओं के बारे में पूछा। हरसिंहपुर, मल्लेपुर व आस पास के प्रभावित ग्रामों/मजरो के परिवारो को राहत/खाद्य सामाग्री पैकेट का वितरण किया गया।

मंत्री नन्दी ने लोगों को भरोसा और विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार उनके साथ खड़ी है। कहा कि हमारी सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है। उनकी भावनाएं उनके साथ हैं। किसी भी प्रकार की क्षति को रोकने के लिए हम सब तत्पर हैं, सजग हैं। एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा हेतु योगी सरकार प्रतिबद्ध है। मंत्री नन्दी ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों में सूखा राशन एवं मवेशियों के लिए चारा की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

मंत्री नन्दी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो लोग अभी फंसे हुए हैं उन्हें भी नाव, मोटर बोट के द्वारा निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचाया जाए।

सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस की चैकिया भी बनाई गई हैं, राजस्व व विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की टीम बाढ़ चैकियो पर तैनात है जो 24 घण्टा क्रियाशील हैं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में अधिकारी व कर्मचारी भ्रमण है यदि कही नाव या अन्य सामाग्री की आवश्यकता व कोई समस्या आती है बाढ़ कंट्रोल रूम नम्बर-5442-256357 व टोलफ्री नम्बर- 1077 पर अवगत कराएं तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगीं।

इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!