News

रोटरी क्लब विंध्याचल ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण
0 इंसानियत से बढ़कर कोई और मानव सेवा नहीं हो सकता: सरीश सिंह
फोटोसहित
मीरजापुर।
बुधवार को रोटरी क्लब विंध्याचल द्वारा सिटी विकास खंड के गोसाई पुरवा, कंतित ग्रामीण, सगरा जैसे गांवो में व्यापक पैमाने पर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर 100 जरूरतमंदों को लंच पैकेट के साथ सूखे अनाज के रूप में चावल, आटा, नमकीन, भुजा चना, रस्क, मीठा बिस्किट, चाय पत्ती, और आलू, दाल दिया गया। इसके साथ ही ब्रेड बिस्किट आटा प्याज नमकीन बच्चों को पीने के लिए दूध, मीनिरल वाटर लाई तथा अंधेरे से बचाव के लिए टॉर्च, मोमबत्ती माचिस जैसी आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गई।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपर कमिश्नर प्रशासन डॉक्टर विश्राम ने कहाकि रोटरी क्लब विंध्याचल का कार्य अत्यंत सराहनीय है, क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष रोटेरियन सरीश सिंह ने कहाकि इंसानियत से बढ़कर कोई और मानव सेवा नहीं हो सकता। हम समाज के सक्षम लोगों से यह अनुरोध करते हैं कि विपत्ति के इस घड़ी में लोग आगे आए और लोगों की बढ़ चढ़कर मददत करें इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोटेरियन संजय सिंह गहरवार, कार्यक्रम प्रभारी रोटेरियन सुशील झुनझुनवाला, रोटेरियन प्रतीक अग्रवाल के साथ-साथ रोटेरियन अजय जायसवाल, रोटेरियन जयप्रकाश, रोटेरियन विवेक सिंह राजपूत, रो0 अजय जायसवाल रोटेरियन, बी0 पी0 श्रीवास्तव कानूनगो मंगला सिंह, सज्जन सिंह गहरवार की भी मौजूदगी रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!